Events in Bhagalpur Today : रविवार 24th January 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से धन संग्रह किया जाएगा। इसके लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। प्रत्येक घरों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लिया जा रहा है। यह कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुशांगिक संगठन कर रहे हैं।
24 जनवरी : (रविवार) - आज एकादशी है।
भागलपुर - गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती समारोह रविवार को गुरुद्वारा में मनाई जाएगी। गुरुवाणी और अरदास से संगत निहाल हो जाएगा। अखंड पाठ भी होंगे। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
भागलपुर - जयंती समारोह : स्वामी विवेकानंद की, बंगीय साहित्य परिषद लाइब्रेरी में, 11 बजे
भागलपुर - - जयंती समारोह : कर्पूरी ठाकुर की, राजद जिला कार्यालय में, 12 बजे
भागलपुर - - बैठक : कृषि मेला को लेकर, बीएयू परिसर में, 12 बजे
भागलपुर -- पुण्यतिथि : सितार वादक पंडित मोहन मिश्रा की, एसएमएस मिशन साइंसेज स्कूल में, 2 बजे
भागलपुर - - उद्घाटन : एबी संस एंड ऑटोमोबाइल का उद्घाटन, बरारी इंडस्ट्रियल एरिया में, 3 बजे
परीक्षा: सभी जिला मुख्यालयों के विभिन्न केंद्रों पर सुबह नौ बजे से सिपाही भर्ती संबंधी परीक्षा होगी।
बांका: कटोरिया में क्रिकेट का फाइनल ।
अररिया: निजी स्कूल संचालकों की बैठक पीएलए स्कूल परिसर में दिन के तीन बजे।
सहरसा: परीक्षा: जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती संबंधी सुबह नौ बजे।
सहरसा: गोष्ठी: गायत्री शक्तिपीठ में साप्ताहिक 10 बजे।
सहरसा: आमसभा: सौरबाजार के विभिन्न पंचायतों में भू- सर्वेक्षण हेतु एक बजे।
सहरसा: बैठक: पटेल मैदान में शिक्षक संघ की दो बजे।
कटिहार: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सिपाही भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर सुबह 10 बजे।
कटिहार: गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास, राजेंद्र स्टेडियम में।
कटिहार: कर्पूरी जयंती पर कार्यक्रम का कर्पूरी मार्केट परिसर में दस बजे से।
सुपौल: कर्पूरी जयंती पर कार्यक्रम, पब्लिक लाइब्रेरी में।
सुपौल: सिपाही भर्ती परीक्षा, जिले के आठ केंद्रों पर।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप