Banka News : बांका नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में गली-नली योजना के लिए मिलेंगे आठ-आठ लाख रुपये
Banka News बांका नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड के लिए दो हैंड ट्राली एवं दो बड़ा डस्टबीन की खरीदारी होगी। नली गली योजना के तहत हर वार्ड का कायाकल्प होगा। इसके लिए आठ आठ लाख रूपये आवंटित होंगे।
बांका, जेएनएन। Banka News : नगर परिषद की बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद संतोष ङ्क्षसह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक वार्डों में नाली-गली निर्माण एवं सभी वार्डों में दो हैंड ट्राली एवं दो बड़ा हरा एवं नीली डस्टबिन लगाने का निर्णय लिया गया। ताकि सुखा और गीला कचरा का निस्तारण सहजता से हो सके। आगे इन कचरों से वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के उपाय किए जाएंगे। इसकी भी योजना बनाई जाएगी।
लंबित योजनाएं होगी पूरी बहुरेंगे वार्डों के दिन
मुख्य पार्षद ने बताया कि सभी वार्डों में नाली-गली बनाने के लिए कई माह से लंबित योजना को पूरा करने के लिए सभी वार्डों में आठ-आठ लाख आवंटित होंगे। साथ ही प्रत्येक वार्ड में कचरा उठाव के लिए दो हैंड ट्राली एवं दो बड़ा नीला एवं हरा डस्टबिन खरीद की मंजूरी बोर्ड की बैठक में दी गई। वहीं, बिजली मिस्त्री छविलाल कामती का सेवा विस्तार दिया गया। इसके साथ ही लंबित योजनाओं पर चर्चा के साथ ही टैंकर खरीद को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें सभी टैंकरों की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि पूर्व में दस टैंकरों की खरीद में मानक का पालन पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी ने नहीं की है।
कई अहम मुददों पर हुई चर्चा
स्टेनलेश स्टील की जगह लोहे का टैंकर खरीदनें पर नप ने इसे गंभीरता से लिया है। नप अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के लिए राशि की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इसके साथ ही शहर में अतिक्रमण पर चर्चा की गई। साथ ही टैंकर जांच पर चर्चा की गई। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर भी विमर्श हुआ।
इस दौरान नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, सिटी मैनेजर रितेश कुमार गुप्ता, अजीत राजहंस, जितेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद विनोद साह, ङ्क्षसटू घोष सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।