Events in Bhagalpur Today, 26th November 2020, जानें... भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. गुरुवार 26th November 2020 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी। आज हड़ताल के कारण बैकिंग कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे।
Events in Bhagalpur Today : गुरुवार 26th November को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज मजदूर संगठन ने भारत बंद का किया है। इस कारण बैंकिंग कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे।
26 नवंबर : (गुरुवार)
भागलपुर: मैच : सैंडिस कंपाउंड में पहला सेमीफाइनल मैच बरहपुरा फुटबॉल क्लब बनाम भागलपुर फुटबॉल अकादमी के बीच - दोपहर दो बजे।
भागलपुर - चुनहिारी टोला स्थित राधा माधव मंदिर में भागवत कथा चल रहा है। इस अवसर पर स्वामी अनंताचार्य जी महाराज प्रवचन कर रहे हैं। प्रवचन दोपहर बाद दो बजे से शाम सात बजे तक किया जाता है।
बांका: - पॉलिटेक्निक परीक्षा।
बांका: - नवोदय परीक्षा की तैयारी बैठक।
खगडिय़ा: बैठक: पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य कॢमयों की।
सहरसा: भारत बंद: मजदूर संगठनों के आह्वान पर सुबह 08 बजे से।
सहरसा: बैठक: समाहरणालय में विकास कार्यों से संबंधित 12 बजे।
कटिहार: - जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक समाहरणालय में।
कटिहार: - शिक्षा विभाग की बैठक हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में।
पूर्णिया: सभी प्रखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करेंगे नोडल अधिकारी।
आज बैंकों में लटकेगा ताला, मजदूर संगठन का चक्का जाम
सरकार की श्रम विरोधी नीति के विरोध में गुरुवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल है। हड़ताल के कारण सभी राष्ट्रीय बैंकों, बीमा कार्यालयों में ताला लटकेगा। वहीं अन्य सभी मजदूर संगठन मजदूरी का समय बढ़ाने, बढ़ती महंगाई और निजीकरण के विरोध में आम हड़ताल व सड़क जाम करेंगे। सहरसा में मजदूर संगठनों की ओर से माकपा के राज्य सचि व मंडल सदस्य विनोद कुमार, भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश नारायण, सीपीआई के जिला सचिव विजय यादव, सीपीएम जिलामंत्री रंधीर कुमार, भाकपा माले के जिला सचिव ललन यादव, इंटक के सत्यनारायण चौपाल, सीटू के मो. नसीम, एक्टू के कृष्णा साह आदि इस आंदोलन में शामिल होंगे। भागलपुर में भी हड़ताल है।