Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : कल से गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंड, संभल कर रहने की जरूरत

Bhagalpur Weather Forecast पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी इलाकों के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तापमान रोज गिर रहा है। ठंड का एहसास होने लगा है। मॉनसून लंबे समय तक रहने के कारण वातावरण में नमी है। 15 दिन के अंदर गंभीर ठंड पड़ने लगेगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:24 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:24 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : कल से गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंड, संभल कर रहने की जरूरत
शनिवार की सुबह को भागलपुर के मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : कल से अगले पांच दिनों तक  तापमान में  लगातार गिरावट होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः  4 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।  इससे ठंड में भी वृद्धि होगी। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में  संभल कर  रहने की जरूरत है।  बहर हाल  शनिवार का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान  क्रमशः 33 और 22 डिग्री सेल्सियस  तक रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय  मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी  प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने  मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि आसमान में आंशिक बादल के साथ  मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।  वर्षा की कोई संभावना नहीं है।  औसतन तीन से पांच  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। तापमान में  तेजी से गिरावट  होगा।  ठंड बढ़ने की संभावना है।  हालांकि यह मौसम खरीफ फसलों की तैयारी  और रबी फसलों की बुआई के लिए अनुकूल है।

बदलते मौसम के कारण घर घर लोग बीमार हो रहे हैं। तेज बुखार सर्दी खांसी जैसी बीमारी हो रही है। सबसे ज्यादा बच्चे परेशान हैं । बैक्टीरिया और वायरस जनित बीमारी अर्थात कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा। खेती किसानी के लिए धान पक गया है। उसके तैयारी का समय अनुकूल है।

जिले के प्रगतिशील किसानों ने गेहूं की बोआई के लिए खेतों की तैयारी शुरू कर दी। दियारा क्षेत्र में तो किसानों ने आगात किस्म के गेहूं की बुआई भी प्रारंभ कर दिया है। दियारा के किसानों का कहना है कि इस बार बाढ़ का पानी ज्यादा दिन नहीं ठहरने से खेतों में गेहूं की बोआई के लिए पर्याप्त नहीं है। समय पर बोआई का काम पूरा हो जाने से बेहतर उत्पादन का लाभ मिलता है। कई किसानों ने मक्के की भी बुआई शुरू कर दी है। सब्जी में भी झिगा, भिंडी, करेली और कद्दू आदि की फसल अब लहलहाने लगी  है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.