60 फीसद से कम म्यूटेशन करने वाले सीओ पर गाज गिरना तय
म्यूटेशन के लिए जून तक जमा किए आवेदनों का निबटारा नहीं करने वाले तीन सीओ पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
भागलपुर। म्यूटेशन के लिए जून तक जमा किए आवेदनों का निबटारा नहीं करने वाले तीन सीओ पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जून तक जमा आवेदनों का कम से कम 60 फीसद निबटारा करने के लिए कहा गया था। जिले के छह अंचलाधिकारी (सीओ) ने लक्ष्य पूरा नहीं किया है। इन अंचलाधिकारी से शोकॉज किया गया था। शोकाज के जवाब के साथ-साथ तीन सीओ ने 75 फीसद तक पेंडिंग कार्य को पूरा कर लिया। तीन सीओ ने अभी तक लक्ष्य पूरा नहीं किया है। 30 जून तक जमा किए सात से आठ फीसद आवेदन अभी भी पेंडिंग हैं। कुछ तकनीकी कारण से भी आवेदन पेंडिंग है।
इधर, फरवरी में जिले के सभी अंचलाधिकारी को 75 फीसद म्यूटेशन करने का लक्ष्य दिया गया है। 29 फरवरी तक लक्ष्य को पूरा करने का आदेश दिया गया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सीओ पर कार्रवाई की प्रक्रिया चलेगी।
कोट..
इस माह 75 फीसद म्यूटेशन का लक्ष्य सीओ को दिया गया है। 30 जून तक जमा किए गए आवेदनों का अभी तक निबटारा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। अभी भी सात से आठ फीसद केस पेंडिंग है।
राजेश झा राजा, अपर समाहत्र्ता राजस्व