बिहपुर की पूर्व बीडीओ छाया कुमारी को दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला Bhagalpur News
समीक्षा के दौरान पूर्व बीडीओ को लैपटॉप रखने का दोषी ठहराया गया। इसके बाद उन्हें चेतावनी की सजा दी गई। सेवापुस्तिका में यह दर्ज किया गया है।
भागलपुर, जेएनएन। बिहपुर की पूर्व बीडीओ छाया कुमारी को चेतावनी की सजा दी गई है। उनपर आरोप है कि अपने दायित्वों का निर्वहन अपने कार्यालय में नहीं कर आवास में करने, लंबे अवकाश से लौटने के बाद भी कार्यालय के अभिलेख अपने पास अनाधिकृत रूप से रखने, कार्यालय का लैपटॉप निजी व्यवहार के उद्देश्य से अपने पास रखने, पद का दुरुपयोग एवं अनुशासनहीनता बरते का है। डीएम ने उनके उपर कार्रवाई के लिए प्रपत्र क गठित किया था। इसके बाद छाया कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा गया।
आरोप पत्र में गठित आरोप और आरोपित बीडीओ छाया कुमारी दिए गए स्पष्टीकरण के जवाब की समीक्षा ग्रामीण विकास विभाग में की गई। प्रमंडलीय आयुक्त के निरीक्षण प्रतिवेदन में मामला उजागर होने के बाद बीडीओ द्वारा लैपटॉप का प्रभार दिया गया। समीक्षा के दौरान पूर्व बीडीओ को लैपटॉप रखने का दोषी ठहराया गया। इसके बाद उन्हें चेतावनी की सजा दी गई। सेवापुस्तिका में यह दर्ज किया गया है। छाया कुमारी अभी मनिहारी कटिहार की बीडीओ है।