Move to Jagran APP

नवगछिया से अलीगंज तक घंटों जाम

शहरवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी विक्रमशिला सेतु पर घंटों जाम लगा रहा। इससे नवगछिया से अलीगंज तक वाहनों की कतार लग गई। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:16 AM (IST)
नवगछिया से अलीगंज तक घंटों जाम
नवगछिया से अलीगंज तक घंटों जाम

भागलपुर। शहरवासियों को जाम से निजात नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी विक्रमशिला सेतु पर घंटों जाम लगा रहा। इससे नवगछिया से अलीगंज तक वाहनों की कतार लग गई। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

दरअसल, शनिवार की सुबह पांच बजे सेतु के पाया संख्या 65 के पास छर्री लदा ट्रक खराब हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। इसी बीच लगभग तीन घंटे के बाद करीब आठ बजे गंगा ब्रिज टीओपी के पास छर्री लदा एक और ट्रक खराब हो गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। इससे नवगछिया से अलीगंज तक जाम लग गया। सुबह दस बजे ट्रकों को हटाने के बाद वन-वे कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। दोपहर डेढ़ बजे के बाद सेतु पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।

शाम में फिर लगा जाम

दोपहर में जाम हटाने के बाद परिचालन सामान्य हो गया था, लेकिन इसी शाम चार बजे सेतु पर एक ट्रैक्टर खराब हो गया। इससे फिर जाम लग गया। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को सेतु से हटवाया। शाम साढ़े पांच बजे वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीटीओ ने किया जुर्माना

गंगा ब्रिज टीओपी प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि तीन वाहनों के खराब होने के कारण जाम जाम लगा। क्षमता से अधिक छर्री लादने वाले वाहन मालिक को जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुर्माना किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.