Move to Jagran APP

मंत्री ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले-पाक परस्त है कांग्रेस... कर रहे घटिया राजनीति Lakhisarai News

लखीसराय में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम भारत के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:44 AM (IST)
मंत्री ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले-पाक परस्त है कांग्रेस... कर रहे घटिया राजनीति Lakhisarai News

लखीसराय [जेएनएन]। सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा लखीसराय भाजपा प्रधान कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। जबकि अन्य पार्टियों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए अपना परिवार एवं पार्टी ही सर्वोपरि है। भाजपा के कार्यकर्ता रोटी की व्यवस्था कर राजनीति करते हैं जबकि अन्य दल के कार्यकर्ता रोटी के लिए ही राजनीति करते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पाकिस्तान के पक्ष में बयान दे रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे स्‍पष्‍ट है कि कांग्रेस तुष्‍टीकरण करती है। तुष्‍टीकरण करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गुजरती है। पाकिस्‍तान का समर्थन करना यानी आतंकवाद का समर्थन करने जैसा है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इसके पूर्व श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि लखीसराय जिला में तीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके अलावा तीन हजार सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने बूथ कमेटी का गठन करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उनके द्वारा सात लोगों को फूल माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में घोंघसा के नवल किशोर सिंह, अरूण कुमार सिंह, विरेन्द्र नारायण सिंह, अभिषेक कुमार, लखीसराय के राजू कुमार, राकेश कुमार एवं निशांत कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला भदानी, भाजयुमो के जिला प्रभारी प्रफुल्ल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमार, नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति के अलावा विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। इसके पूर्व श्रम संसाधन मंत्री श्री सिन्हा ने जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.