युवा मोर्चा के शिविर में तीन दर्जन ने किया रक्तदान
रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन तिलकामांझी में किया गया।
जागरण। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन तिलकामांझी में किया गया।
इस अवसर पर करीब तीन दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने किया। भाजपा जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री गौतम कुमार एवं सेवा सप्ताह के जिला प्रमुख संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ समाज से हीं सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री देश को सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसी उद्देश्य से पार्टी ने तय किया कि रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंद की मदद करेंगे। अभिनव ने कहा कि युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर इस शिविर का आयोजन किया है। सेवा प्रमुख संजीव ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, संतोष सिंह, कन्हाई मंडल, समरजीत कुमार, रोशन सिंह प्रिंस मंडल, ओम कुमार, दिलीप निराला, संजीव कुमार, उमाशकर, गौतम सिन्हा, श्रवण कुमार, कुंदन कुमार, सुमित गुप्ता, रोहित मिश्रा अश्रि्वनी जोशी मोंटी, अजीत गुप्ता आनंद सिंह, सोनू आनंद, सुनील झा मोहित सिंह, सुधीर भगत, देवव्रत घोष प्रणव दास, प्रतीक आनंद, ओम कुमार पृथ्वीराज व सूरज जायसवाल मौके पर उपस्थित थे।