जब 28 वर्षीय शादीशुदा युवक का 45 वर्षीय महिला पर आ गया दिल, फिर पत्नी को कुछ ऐसा किया Banka News
बांका के नक्सली क्षेत्र में शादीशुदा युवक को किसी अन्य महिला से प्यार करना महंगा पड़ा। उनकी पत्नी को गांवोंवालों के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया जिसके बाद युवक के होश ठिकाने आ गए।
बांका [जेएनएन]। बांका के बेलहर इलाके में एक विवाहित युवक को एक अधेड उम्र की महिला से प्रेम हो गया। प्रेम इस कदर हो गया कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे। पति, पत्नी और वो वाली कहानी में युवक काफी परेशान हो गया। जब वह प्रेमिका के बिना नहीं रह पा रहा था तो चल दिया उसी के पास। दोनों वहां पति पत्नी के रूप में रहने लगे।
मामले की जानकारी जैसे की उनकी पत्नी को मिली। पत्नी आगबबूला हो गई। हालांकि पत्नी को पहले से भी शक था कि मेरे पति का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। आपा खोकर पत्नी आसपास के लोगों को लेकर प्रेमिका के घर चल दी।
प्रेमिका के प्रेमजाल में फंसे एक शादीशुदा युवक को पत्नी और परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मुक्त करा लिया। बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित इलाके के एक गांव का 28 वर्षीय विवाहित युवक का दिल 45 वर्षीय महिला से मिल गया। छह दिन पूर्व वह पत्नी एवं परिजनों को बगैर कुछ बताए प्रेमिका के घर चला गया। जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कई दिनों से युवक के घर नहीं लौटने पर पत्नी व परिजन चिंतित हो गए। काफी खोजबीन के बाद प्रेमिका के घर होने की जानकारी मिली। पत्नी, परिजन और ग्रामीण प्रेमिका घर पहुंच गए। जबतक वह भागने का प्रयास करता, तबतक उसे पकड़ लिया गया। युवक को पत्नी व परिजन साथ ऑटो पर बिठा घर ले गया। युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।