भागलपुर में बालिकाओं की राज्यस्तरीय हॉकी 16 से
भागलपुर । भागलपुर में राज्य स्तरीय हॉकी बालिका (अंडर 14 व अंडर 17) प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर के बीच होगी।
भागलपुर । भागलपुर में राज्य स्तरीय हॉकी बालिका (अंडर 14 व अंडर 17) प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर के बीच होगी। इसका आयोजन राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में होगा। खिलाड़ियों को देवी बाबू धर्मशाला और डोकानिया धर्मशाला में ठहराया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खो-खो (बालक और बालिका अंडर 14 और 17) उच्च विद्यालय बरारी, फुटबॉल (बालक अंडर 17) सैंडिस कंपाउंड, हॉकी (बालिका अंडर 14 और 17) राजकीय इंटर बालिका भागलपुर तथा ताइक्वांडो (बालक और बालिका अंडर 14, 17 और 19) उच्च विद्यालय नवगछिया में कराया जाएगा। खो-खो और ताइक्वांडो खेल का आयोजन आठ सितंबर को तथा फुटबॉल और हॉकी का आयोजन 14 सितंबर को होगा।