विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महापर्व छठ 2021 के 15 दिन शेष, घाटों को चकाचक करने में जुटा पूर्णिया नगर निगम

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 10:35 PM (IST)

बिहार में महापर्व छठ 2021 के आगमन को अब बस 15 दिन ही बचे हैं। ऐसे में जहां लोग उत्साहित ...और पढ़ें

छठ पूजा के लिए घाटों की हो रही सफाई...
छठ पूजा के लिए घाटों की हो रही सफाई...

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। छठ 2021: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। पिछले पांच दिनों से निगम क्षेत्र स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जारी है। दीपावली के पूर्व ही निगम अपनी तैयारी पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा है। इसकी लगातार मानिटङ्क्षरग भी हो रही है। मंगलवार को नगर प्रबंधक ने भी कई घाटों पर पहुंच चल रही साफ-सफाई का जायजा लिया।

नगर प्रबंधक ने बताया कि घाटों पर साफ-सफाई व अन्य तैयारी में कोई त्रुटि न रहे, इसके लिए निगम के स्तर से समय पूर्व ही यह मुहिम शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के अहम तलाब यानि पालिक्टेनिक, ततमा टोली, कलाभवन, पक्की तलाब सहित अन्य तालाबों की साफ-सफाई फिलहाल चल रही है। इसमें बहुत हद तक कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा भी निगम क्षेत्र में कई और तालाब हैं, जिसकी सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। छठ पूजा को लेकर निगम सक्रिय मोड में है।

शहरी क्षेत्र में कुछ नदी घाटों पर भी छठ होता है। तालाबों के अलावा उन नदी घाटों पर भी साफ-सफाई व सुरक्षात्मक इंतजाम किए जाएंगे। खासकर खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग आदि की जाएगी। बता दें कि शहर में कारी कोसी व सौरा के तट पर भी काफी संख्या में लोग छठ करते हैं।

  • -नदी घाटों पर होगी बैरिकेडिंग
  • -नगर प्रबंधक ने कई घाटों पर पहुंच लिया साफ-सफाई का जायजा

रास्ते को बनाया जाएगा सुगम, होगी रोशनी की व्यवस्था

छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों का जायजा भी लिया जा रहा है। जरुरत के हिसाब से इसे सुगम बनाया जाएगा। घाट तक पहुंचने में व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर निगम पूरी तरह तत्पर है। इसी तरह आवश्यकता अनुसार घाटों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा खतरनाक घाटों पर पूर्व की तरह प्रशासनिक स्तर से गोताखोरों की व्यवस्था भी रहेगी।