मुंगेर में स्टेट बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान
मुंगेर। मुगेर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में सोमवार को शॉट सर्किट से आग लग गई। आग लगने
By Edited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 11:50 AM (IST)
मुंगेर। मुगेर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में सोमवार को शॉट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार आग लगने से बैंक का पूरा सर्वर रूम जलकर राख हो गया। इसके अलावा पर्सनल बैंकिंग के उपकरण भी जल गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कई अन्य उपकरण भी जल गए हैं। हालांकि कैस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुघर्टना में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें