11 खिलाडिय़ों को राज्य जुडो प्रतियोगिता में मिला मेडल, जानिए... उनके नाम Bhagalpur News
दानापुर के जगजीवन स्टेडियम में राज्यस्तरीय सब जूनियर जुडो कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर के 11 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।
भागलपुर [जेएनएन]। दानापुर के जगजीवन स्टेडियम में राज्यस्तरीय सब जूनियर जुडो कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर के 11 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। इसमें मारवाड़ी व्यामशाला और संत टेरेसा स्कूल के पांच खिलाड़ी ने रजत और चार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम के उपलब्धि पर विकास बाजोरिया ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
ये खिलाड़ी हुए सफल :
-40 किलो भार में अर्पिता सिन्हा रजत पदक,
-44 किलो भार में अदिति कांस्य पदक,
-52 किलो भार में जान्हवी सिंह रजत एवं आकृति सिंह कांस्य पदक,
-56 किलो भार में अर्पिता गुप्ता रजत,
सब जूनियर बालक वर्ग में
-35 किलो भार में हर्षित आन्नद रजत
कैडेट बालिका वर्ग में
-44 किलो भार में ऋचा सिंह रजत
कैडेट बालक वर्ग में
-55 किलो भार में ऐलेंन जोयदिप कांस्य पदक
-65किलो भार में सृजन पाराशर कांस्य पदक प्राप्त किया।।