आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, पिता पुत्र गिरफ्तार
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली पिता पुत्र गिरफ्तार
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, पिता पुत्र गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय): स्वतंत्रता दिवस की सुबह मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गांव में आपसी विवाद में मनिअप्पा निवासी रुकेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गोली मार कर घायल कर दिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। स्वजनों ने गंभीर हालत में उन्हें सुशील नगर स्थित एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने आपरेशन के बाद पेट में फंसी गोली निकाल कर उनकी जान बचा ली है।
इधर घायल के चाचा मुकेश सिंह के बयान पर गांव के ही श्रीकांत कुमार, प्रेम कुमार उर्फ नागो, सौरभ कुमार उर्फ बिलो, दिलखुश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने आरोपित पिता पुत्र को पुलिस हिरासत में इलाज कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मनिअप्पा निवासी श्री कांत कुमार व मुकेश कुमार के परिवार के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। 15 अगस्त को गुलशन ध्वजारोहण में भाग लेने जा रहे थे, इसी क्रम में श्रीकांत कुमार के परिवार वालों ने उसे घेर लिया। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। एक गोली गुलशन के पेट में लग गई और मारपीट में श्रीकांत कुमार के पुत्र सौरव कुमार का भी सिर फट गया। सौरव का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस हिरासत में सौरव और श्रीकांत कुमार का इलाज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं घायल रुकेश कुमार व मुकेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।