नावकोठी में युवक की गोली मारकर हत्या
नावकोठी बेगूसराय। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। लाश आरसीएस कॉलेज मंझौल के पूरब एवं दक्षिण दिशा के खेत में पड़ा था। युवक के सिर में दायीं ओर तथा उसी तरफ जबड़े में गोली के निशान हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने कहीं दूसरे स्थान पर उसकी हत्या कर लाश को यहां लाकर खेत में फेंक दिया है।
नावकोठी, बेगूसराय। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। लाश आरसीएस कॉलेज मंझौल के पूरब एवं दक्षिण दिशा के खेत में पड़ा था। युवक के सिर में दायीं ओर तथा उसी तरफ जबड़े में गोली के निशान हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने कहीं दूसरे स्थान पर उसकी हत्या कर लाश को यहां लाकर खेत में फेंक दिया है।
सूचना पाकर नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान महेशवाड़ा निवासी विरंची सहनी के अठारह वर्षीय पुत्र विजय सहनी के रूप में हुई है। इधर सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों में उसके माता पिता और बड़ा भाई अजय सहनी, बहन ज्योति असम के गुवाहाटी में रहकर मजदूरी करता है। लॉकडाउन के कारण वे लोग गुवाहाटी में ही हैं। यहां उसकी बूढ़ी दादी बताशा देवी और एक छोटी बहन फूलो के साथ वह रहता था। उसके परिजनों ने बताया कि दिन के लगभग दस बजे घर से निकला था। उसे कोई मित्र बुलाने आया था। ग्रामीणों के अनुसार दिन में लगभग डेढ़ बजे के आसपास दो गोली की आवाज भी सुनाई दी। महेशवाड़ा मुखिया महावीर महतो, उपसरपंच मनोज झा, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार, मंझौल चार के मुखिया राजेश कुमार ऊर्फ राम लोली, महेशवाड़ा के पूर्व उपमुखिया महेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।