विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बेगूसराय के कैसर रेहान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Jan 2020 09:37 PM (IST)

गिता में लगभग सौ देश के प्रतिभागी भाग लेंगे। बिहार से एकमात्र खिलाड़ी कैसर रेहान इस व‌र्ल्ड ताइक्वांडो

दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बेगूसराय के कैसर रेहान
दुबई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बेगूसराय के कैसर रेहान

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : व‌र्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा दुबई के शेख जईद स्पोर्ट सिटी में आयोजित होने वाले फूजेराह जी-2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुरुवार की सुबह बेगूसराय के नींगा गांव निवासी कैसर रेहान दुबाई के लिए रवाना हुए। इस प्रतियोगिता में लगभग सौ देश के प्रतिभागी भाग लेंगे। बिहार से एकमात्र खिलाड़ी कैसर रेहान इस व‌र्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन के द्वारा आयोजित विश्व रैंकिग चैंपियनशिप में अंडर-68 वर्ग भार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रेहान बरौनी प्रखंड के नींगा निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक मो. शब्बीर अहमद के पुत्र हैं।

रेहान ने बताया कि विगत दिनों थाईलैंड में आयोजित इंटरेनशन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। जिसके उपरांत एलईओ स्पोर्ट भारत द्वारा उनका चयन दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराते हुए कैसर ने जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच अमित अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय टीम 30 तारीख को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से रवाना हुई। रेहान की इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी शिवानी अग्रवाल, बेगूसराय के मशहूर चिकित्सक डॉ. रोशन कुमार, डॉ. मूसर्रत कैफ, मोहन कुमार, अमीन हमजा, सजग सिंह, निशांत कुमार, चैम्प एकेडमी की डायरेक्टर पूजा कुमारी, स्वीटी कुमारी, सागर कुमार डागूर, प्रीतम आर्या आदि ने पदक जीतने एवं भारत को पदक दिलाने की शुभकानाएं एवं बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।