Move to Jagran APP

किरण दुर्गा के मंडप में इस वर्ष दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : यूं तो हर वर्ष विष्णुपुर किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Sep 2017 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 06:28 PM (IST)
किरण दुर्गा के मंडप में इस वर्ष दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर
किरण दुर्गा के मंडप में इस वर्ष दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : यूं तो हर वर्ष विष्णुपुर किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए देश विदेश के विभिन्न नामी-गिरामी धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के मॉडल से अवगत कराती रही है। इस वर्ष मेला पंडाल के अंदर आकर्षक अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। वहीं इस मंडप का मुख्य प्रवेश द्वार विष्णुपुर चौक पर पीतल का बनाने की योजना है।

loksabha election banner

बहन की याद में भूमिदान कर भाई ने बनवाया

विष्णुपुर ब्रह्मण टोला निवासी विजय कुमार झा की बड़ी बहन का निधन असामायिक हो गया था। जिससे आहत भाई विजय कुमार झा ने अपने पैत्रिक आवास की भूमि को बहन किरण के नाम पर मंदिर बनाने के लिए भूमि दान कर मंदिर निर्माण करा दिया। वर्ष 1991 से ही मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना आरंभ हो गया। इसे सार्वजनिक मंदिर घोषित कर स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिवर्ष विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं मेला को आकर्षक बनाने के लिए सजावट व अन्य सभी आवश्यक कार्य किए जाते हैं। इस समिति में सभी सदस्य युवा हैं।

हर वर्ष यहां मेला में दिखता है नयापन

किरण सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के संयोजक विजय कुमार झा, अध्यक्ष ब्रजेश झा एवं कार्यकारी अध्यक्ष शुभंकर झा ने बताया कि हमलोग मेला को आकर्षक बनाने का प्रयास करते हैं। कभी लोटस मंदिर, कभी बिरला मंदिर, कभी इफिल टावर, कभी देश विदेश के सभी शक्तिपीठों को तो कभी 108 देवी देवताओं को अलग अलग मंडप में स्थापित कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना का मौका प्रदान करते हैं। बीते साल मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं के मुकुट, अस्त्र व शस्त्र 180 किलो पीतल से बनाया गया था।

इस वर्ष मिट्टी से निर्मित होगी प्रतिमा एवं अस्त्र-शस्त्र व वस्त्र

पूजा समिति के उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मंडप में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं का निर्माण पूर्णत: मिट्टी से किया जा रहा है। यहां तक की सभी प्रतिमाओं अस्त्र-शस्त्र और वस्त्र की मिट्टी से ही निर्मित होंगे। जबकि अन्य बीते वर्षों में कार्ड बोर्ड पर जड़ीदार मुकुट व मेटल के अस्त्र-शस्त्र से मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं को सुसज्जित किया जाता था।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को देते हैं प्राथमिकता

किरण दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी व स्वयंसेवक इस मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो इसके लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। विष्णुपुर चौक से महमदपुर तक संपूर्ण सड़क पर छायादार पंडाल, प्रकाश की उत्तम व्यवस्था, निश्शुल्क पेयजल की व्यवस्था, फ‌र्स्ट एड की सुविधा, सपूर्ण मेला के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष सौ से अधिक महिला पुरूष स्वयंसेवक एवं ग्रामीण मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद होती है। इसी को लेकर हर वर्ष श्रद्धालु बेफिक्र होकर यहां पूजा अर्चना व मेला का आनंद उठाते हैं। आमजनों के बेहतर सहयोग के कारण ही हर वर्ष इतने बड़े समारोह का आयोजन हो पाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.