विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वार्ड पार्षद करें विकास योजना की निगरानी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Nov 2019 06:35 PM (IST)

बेगूसराय। अपने वार्ड में संचालित होने वाले विकास योजना की निगरानी वार्ड पार्षद करें। उक्त बातें नगर मेयर उपेन्द्र प्रसाद ...और पढ़ें

वार्ड पार्षद करें विकास योजना की निगरानी
वार्ड पार्षद करें विकास योजना की निगरानी

बेगूसराय। अपने वार्ड में संचालित होने वाले विकास योजना की निगरानी वार्ड पार्षद करें। उक्त बातें नगर मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने वार्ड संख्या 36 में सोमवार को विकास योजना के शिलान्यास के बाद कहीं। कहा कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में दर्जनों विकास योजनाएं संचालित हैं। संबंधित वार्ड पार्षद के साथ स्थानीय नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने वार्ड में विकास कार्य की निगरानी करें और विकास में सहायक बनें।

वार्ड में पंचम वित्त निधि से एक्सिस बैंक एटीएम एवं रंजीत होटल से रामनिवास घर से रामाश्रय दास घर तक नाला निर्माण एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य 12 लाख 82 हजार 644 रुपये की लागत से स्वीकृत है। इस कार्य को पूरा करने के लिए संवेदक सुबोध कुमार सिंह को बनाया गया है। शिलान्यास के मौके पर मेयर के साथ उपमेयर राजीव रंजन, उपनगर आयुक्त अरुण कुमार, वार्ड पार्षद दासो पासवान और वार्ड संख्या दो के पार्षद रामविलास सिंह मौजूद रहे।