Move to Jagran APP

वार्ड 40 में घर-घर कूड़ा संग्रह कार्य शुरू

बेगूसराय। शहर को चकाचक करने के उद्देश्य से नगर निगम के तहत चल रही पुरानी सफाई व्यवस्था

By Edited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2016 07:39 PM (IST)

बेगूसराय। शहर को चकाचक करने के उद्देश्य से नगर निगम के तहत चल रही पुरानी सफाई व्यवस्था में बदलाव लाया गया है। इसके तहत अब नगर निगम द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रह कार्य प्रारंभ किया गया है। रविवार को वार्ड 40 में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू किया गया है। इसका उदघाटन वार्ड पार्षद पूनम देवी ने किया। इसके साथ नगर निगम के चार वार्डों में कूड़ा संग्रह का कार्य शुरू हो गया।

loksabha election banner

क्या है योजना : नगर निगम खास कर शहरी क्षेत्र को चकाचक करने के लिए नगर निगम द्वारा द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रह की योजना तय की गई। इसके तहत कार्य करने के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य का जिम्मा दिया गया। कंपनी के लिए यह दायित्व तय कि गया कि अब कंपनी के कर्मियों द्वारा शहर वासियों के घर से निकलने वाला कूड़ा उनके घर तक जाकर संग्रह कर लिया जाएगा। ताकि लोग अपने घर का कूड़ा सड़क व नाला सहित अन्य खुले स्थानों पर नहीं फेंक सकें और शहर साफ-सुथड़ा रहे। इस योजना के तहत किए गए प्रावधान की मानें तो कंपनी को नगर निगम क्षेत्र के कुल 15 वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रह कार्य करने का जिम्मा दिया गया है। जबकि शेष 30 वार्डों में नगर निगम के मजदूरों द्वारा पुरानी व्यवस्था के तहत ही कूड़ा संग्रह का कार्य किया जाना है।

ताम-झाम के साथ शुरू किया गया था कार्य : शहर में कूड़ा संग्रह का कार्य नगर निगम द्वारा पूरे ताम-झाम के साथ शुरु किया गया था। करीब 15 दिन पूर्व शहर के विश्वनाथ नगर मोहल्ला से इसका विधिवत उद्घाटन किया गया था। इस दौरान निगम के महापौर, डीएम व अन्य अधिकारी द्वारा कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया था। इस दौरान यह जानकारी दी गई थी कि घर-घर कूड़ा संग्रह करने की योजना से नगर निगम चकाचक होगा।

बोले अधिकारी :इस बाबत पूछने पर नगर निगम के आयुक्त अर¨वद कुमार पासवान ने कहा कि घर-घर कूड़ा संग्रह कार्य के लिए अधिकृत कंपनी द्वारा फिलहाल चार वार्ड, वार्ड संख्या-23, 31, 32 एवं 40 में कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि घर-घर कूड़ा संग्रह के लिए निर्धारित सभी 15 वार्डों कार्य प्रारंभ करने का प्रयास जारी है। शीघ्र ही निर्धारित सभी वार्डों में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के शेष 30 वार्डों में निगम के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसे बेहतर बनाने के लिए सभी 30 वार्ड में दो-दो सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.