Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा; लोगों ने एनएच पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह

    By rupesh kumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 11:20 AM (IST)

    बेगूसराय के लाखो सहायक थाना क्षेत्र में एक मंदिर में तोड़फोड़ और प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। बवाल कर रहे गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की है। मौके पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे हैं।

    Hero Image
    बेगूसराय में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा; लोगों ने एनएच पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह

    Begusarai Crime News : जासं, बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय (Begusarai News) के लाखो में एक मंदिर में प्रतिमा खंडित (statue vandalized) किए जाने के बाद बवाल मच गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। जानकारी के अनुसार, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की है और उसके गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन को जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया है। इधर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह (BJP Leader Giriraj Singh) मौके पर पहुंचे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही एक मंदिर स्थापित है। मंदिर के आसपास एक समुदाय की बड़ी आबादी है तथा बगल में ही मुर्गा एवं मीट आदि की दुकान है।

    समुदाय विशेष पर लगाया आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि खास समुदाय के लोग मंदिर (Temple) में बैठकर शराब पीते हैं। धार्मिक स्थल के पास मांसाहार का सेवन कर अवशेष परिसर में फेंककर अपवित्र करते हैं।

    स्थानीय लोगों ने इसका कई बार विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। लोगों का आरोप है कि बीती रात भी एक खास समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर शराब पी और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    गुस्साए लोगों ने एनएच पर लगाया जाम, स्थिति तनावपूर्ण

    समाचार भेजे जाने तक एनएच को जाम कर लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास की सभी दुकानें बंद हैं।

    लोगों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक यातायात ठप रहेगा। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है।

    यह भी पढ़ें : Bridge Collapse: बिहार में पुल धंसा, दो दर्जन गांव प्रभावित; ग्रामीणों ने नीतीश सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

    एसपी ने कही ये बात

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि रात करीब 11:05 बजे सूचना मिली थी कि मंदिर में प्रतिमा का एक भाग टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही लाखो ओपी अध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ दस मिनट के अंदर शिव मंदिर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया।

    प्रतिमा को यथावत करने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी की जांच-पड़ताल की जा रही है। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से आवश्यक अग्रिम कार्रवाई, एफआईआर एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

    मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह

    इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से शांत रहने की अपील और आराेपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

    यह भी पढ़ें : 'फौजी का बेटा हूं... मर जाऊंगा, झुकूंगा नहीं', 6 महीने बाद टूटा मनीष कश्यप के सब्र का बांध, तेजस्वी पर भड़के