पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में दो अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के आदेश पर बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत दियारा क्षेत्र के किशनपुर एवम जगदीशपुर गांव में बलिया अनुमंडल पुलिस व एसटीएफ द्वारा बुधवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों समेत पुलिस से लूटी गई 303 की एक रायफल, 303 का 3 ¨जदा गोली मैगजीन में, 315 की एक लोडेड देशी पिस्तौल, 315 की 12 ¨जदा गोली बरामद करने में सफल रही।
बेगूसराय। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान अवकाश कुमार के आदेश पर बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत दियारा क्षेत्र के किशनपुर एवम जगदीशपुर गांव में बलिया अनुमंडल पुलिस व एसटीएफ द्वारा बुधवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों समेत पुलिस से लूटी गई 303 की एक रायफल, 303 का 3 ¨जदा गोली मैगजीन में, 315 की एक लोडेड देशी पिस्तौल, 315 की 12 ¨जदा गोली बरामद करने में सफल रही। बलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर एसटीएफ के साथ अनुमंडल पुलिस का संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ के पुअनि पटना विकास कुमार, इंस्पेक्टर सह बलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन, डंडारी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, पुअनि विपिन ¨सह, प्रशिक्षु पुअनि उदय शंकर कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान किशनपुर दियारा के सुरेन्द्र महतो उर्फ शुलो महतो के घर की तलाशी ली गई तो घर में शुलो महतो सोया हुआ मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बिछावन के नजदीक बो¨रग की प्लास्टिक पाइप में लपेटा हुआ एक 303 का पुलिस से लूटी गई राइफल, 303 मैगजीन में 3 ¨जदा गोली और 315 की ¨जदा 12 गोली बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर जगदीशपुर दियारा के एक होमगार्ड जवान के घर से उसके भाई विपिन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कमर से एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद हुआ। दोनों गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व से थाना में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में बलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।
दियारे में चलती है जमीन के लिए खूनी जंग : बलिया के दियारा क्षेत्र में मठ की करीब सौ एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा व जलकर विवाद, मछली लूट को लेकर सरगना वर्चस्व बनाने को लेकर बराबर गोलीबारी व घटनाएं करते रहते हैं। जिनका वर्चस्व होता है उनका ही कब्जा भी होता है। इसी के चक्कर में अपराधी बराबर छापेमारी में धराते हैं। दो माह पूर्व भी गंगा तट पर छापेमारी में कई अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार किए गए थे।