यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेगूसराय में विभिन्न छठ घाटो पर रहेगी सफाई व सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था
बेगूसराय। वीडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के निर्देश पर रविवार को नगर निगम के अधिकारियों ने छठ तैयारी ...और पढ़ें

बेगूसराय। वीडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के निर्देश पर रविवार को नगर निगम के अधिकारियों ने छठ तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर उनका सुझाव जाना है। नगर आयुक्त अब्दुल हमीद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर विघायक कुंदन सिंह, स्नातक विधान पार्षद सर्वेश कुमार, निवर्तमान महापौर उपेंद्र सिंह, पूर्व महापौर संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर समेत अन्य वार्ड पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खतरनाक घाटों की होगी बैरिकेटिग:
नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने बताया कि छठ की तैयारी को ले नगर निगम क्षेत्र के सभी पोखरों की साफ सफाई का काम जोरों से चल रहा है। खतरनाक घाटों को चिन्हित कर बैरिकेटिग का काम कराया जा रहा है। खतरनाक आठ छठ घाटों में चार छठ घाट पर बैरिकेंटिग का काम कराया जा चुका है। पुलिस लाइन पोखर, बीएमपी पोखर, आफिसर्स कालोनी स्थित पोखर, बड़ी पोखर, तेलिया पोखर, विष्णुपुर पोखर, बाघी पोखर, नौलखा पोखर, कैथमा पोखर समेत कुल 14 घाटो पर सुरक्षा घेरा बनाया जाना है।
आज से होगा चूना व ब्लिचिग का छिड़काव:
नगर निगम क्षेत्र के सभी पोखर में गंदे पानी को साफ करने के लिए आज से युद्ध स्तर पर छिड़काव किया जाएगा। गंदे पानी को साफ करने के लिए चूना, ब्लिचिग व फिटकरी प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पोखर के गंदे पानी को निकालने का काम भी किया जा रहा है। छठ के दौरान व्रतियों की सुविध व स्वच्छता के लिए नगर निगम के 450 सफाईकर्मी समेत अतिरिक्त 20 सफाईकर्मी दिनरात लगे हैं। अगले दो दिनों में सभी पोखर व छठ घाटों को चकाचक कर लिया जाएगा।
रोशनी व स्वच्छता के लिए हो रहे काम:
छठ पर्व को लेकर रोशनी की प्रयाप्त व्यवस्था के लिए नगर निगम की टीम पूर्व से प्रयासरत है। विभिन्न पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट के रखरखाव व खराब स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। अगले दो दिनों में सभी खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके अलावे छठ में दंड देने वाले व्रतियों के निर्धारित मार्ग को चिन्हित किया गया है। चिन्हित मार्गो पर दंड देने वाले व्रतियों की सुविधा के लिए सड़क समतलीकरण व सफाई का काम भी कराया जा रहा है। पर्व के दौरान धूल से बचाव के लिए पानी छिड़काव की व्यवस्था भी की गई है।
भीड़ वाले घाटो पर दो जमादार व दो सफाईकर्मी होंगे तैनात:
नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने बताया कि भीड-भाड़ वाले छठ घाटों पर नगर निगम की तरफ से प्रति घाट दो जमादार व दो सफाईकर्मी की तैनाती की गई है। जमादार व सफाइकर्मी पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वार्ड 38 समेत अन्य जगहों पर गड्ढा खोद कर छठ घाट का निर्माण भी कराया जाएगा। वैकल्पिक छठ घाटों की तैयारी व जगहों के चयन का काम अंतिम चरण में हैं।
