बीहट वीरों व शहादत देने वालों की धरती : अर्जुन ¨सह
बीहट वीरों एवं शहादत देने वालों की धरती है। ऐसे ही लोगों में शामिल थे ।
बेगूसराय । बीहट वीरों एवं शहादत देने वालों की धरती है। ऐसे ही लोगों में शामिल थे महेंद्र ¨सह मिश्र, जो कर्तव्य पारायण व निष्ठावान व्यक्ति थे। उक्त बातें मंगलवार को भारत सेवक समाज बीहट के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य स्मृति शेष महेंद्र ¨सह मिश्र के द्वादश कर्म के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन ¨सह ने कहीं। उन्होंने कहा कि महेन्द्र ¨सह मिश्र आजीवन कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व से यह प्रदर्शित किया कि जीवन अनमोल है। ¨जदगी में अपनी पहचान बनाना है, तो नैतिक आदर्श का अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि महेंद्र मिश्र सदैव स्वच्छ समाज के लिए ¨चतित रहते थे। सभा की अध्यक्षता नप बीहट कांग्रेस के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। जबकि संचालन शिक्षक दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सभा को बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र ¨सह, मटिहानी विधानसभा यूथ अध्यक्ष रत्नेश कुमार टुल्लू, विजय शंकर ¨सह, जिला मंत्री बद्री प्रसाद ¨सह, श्याम नंदन ¨सह कंपनी, मुकेश कुमार ¨सह, मनोज कुमार ¨सह बबलू, विनोद कुमार ¨सह, कौशल किशोर ¨सह, अशोक पासवान, शिवनाथ पोद्दार, अब्बू नईम, राम विनोद ¨सह, कुंदन कुमार, रामबदन ¨सह ¨प्रस, न्यू कार्बन के प्रबंधक राज कुमार ¨सह राजू, रामविलास ¨सह, गणेश ¨सह, संजय कुमार, रामअनुग्रह शर्मा, सच्चिदानंद ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।