सबसे बड़ा धर्म इंसानियत : कासमी
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : विश्व में सबसे बड़ा धर्म इंसान की इंसानियत है। सभी धर्मों ने मो
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : विश्व में सबसे बड़ा धर्म इंसान की इंसानियत है। सभी धर्मों ने मोहब्बत और भाईचारे का पाठ-पढ़ाया है। लेकिन वर्तमान समय में कुछ असामाजिक तत्व भारत में नफरत की ¨चगारी फैलाकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं और पूरे देश जो तोड़ना चाहते हैं। परंतु, भारत के सभी धर्मों के लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे और आपस में भाईचारा कायम रखेंगे। उक्त बातें हजरत मौलाना अब्दुल मजीद कासमी ने शुक्रवार की रात्रि बरौनी वाटिका चौक के समीप अंजुमन फलाह-ए-मिल्लत कमेटी द्वारा आयोजित पैगामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। हजरत मौलाना महताब आलम ने कहा, कोई भी इंसान किसी भी तरह की उलझन व परेशानी में हो और उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा हो तो वे अपनी धर्म-ग्रंथ को पढ़ें। उससे अवश्य ही निदान निकल जाएगा। कुरान में भी कहा गया है कि वही इंसान कामयाब होगा जो शरीयत पर ¨जदगी गुजारेगा। हजरत मौलाना असलम साह चतुर्वेदी ने कहा, दुनिया की सारी चीजें समाप्त हो जाएंगी, परंतु ईश्वर या खुदा कभी भी समाप्त नहीं होंगे। ईश्वर, खुदा ने कहा, अपने दुश्मनों को भी गला लगाया करें, यही सच्ची इंसानियत है। इंसानियत को बच्चों से जोड़ें तभी देश में शांति बनी रहेगी। मंच संचालन मौलाना सज्जाद नोमानी ने किया तथा आगत अतिथियों का स्वागत मो. किस्मत ने किया। इस अवसर पर मु़फ्ती अबू तल्हा, मौलाना मजरुल हक, मौलाना फैजुरहमान मो. असजद अली आदि मौजूद थे।