Move to Jagran APP

आज से काम पर लौटेंगे सफाई मजदूर, साफ होगा शहर

बेगूसराय। नगर निगम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और सफाई मजदूर की हड़ताल समाप्ति की आधिकारिक पुष्टि के बाद

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:27 PM (IST)
आज से काम पर लौटेंगे सफाई मजदूर, साफ होगा शहर
आज से काम पर लौटेंगे सफाई मजदूर, साफ होगा शहर

बेगूसराय। नगर निगम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और सफाई मजदूर की हड़ताल समाप्ति की आधिकारिक पुष्टि के बाद नगर निगम में दोपहर बाद काम काज अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा। दोपहर बाद निगम का मुख्य द्वार खुला और पदाधिकारी और आम लोग अन्दर जा सके।

loksabha election banner

नगर आयुक्त अब्दुल हमीद ने बताया कि बुधवार देर शाम राज्य स्तर पर हड़ताल वापसी के मुद्दे पर सहमति बन चुकी थी। देर शाम सरकार और मजदूर नेताओं के बीच सहमति बनी और हड़ताल समाप्त हुआ। लेकिन, मजदूरों को उनके नेताओं से इसकी सूचना देर से मिली। इस कारण गुरूवार को कुछ समय तक मजदूर धरना पर रहे। सही सूचना के बाद मजदूर काम पर लौट चुके हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि शुक्रवार से साफ-सफाई का काम पूर्व की तरह होगा। कार्यालय में कामकाज सामान्य हो चुकी है।

बारिश से बजबजाने लगे गली-मोहल्ले

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : सफाई मजदूरों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल की समाप्ति की असमंजस स्थिति के कारण गुरुवार को मजदूर काम पर नहीं लौटे। तीन दिनों से नगर निगम द्वारा साफ-सफाई नहीं हो रहा है। दोपहर बाद हुई बारिश से मुख्य सड़क से लेकर हर वार्ड की गली में फैला कचरा बारिश के साथ इधर-उधर बहकर बजबजा रहा है।

हड़ताल की समाप्ति की घोषणा की मजदूरों में पुष्टि नहीं होने के कारण नगर निगम मुख्य द्वार पर धरना दोपहर तक जारी रहा। धरना पर बैठे किशन मल्लिक, रंजीत दास, मुन्नी, आरती, अमला, गणेश ने कहा कि दोपहर तक वरीय नेताओं से सम्पर्क नहीं होने के कारण वे यहां बैठे हैं। हलांकि, वरीय नेताओं से बात के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.