विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मद्य निषेध में किसी भी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 11:25 PM (IST)

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की ...और पढ़ें

मद्य निषेध में किसी भी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्य निषेध में किसी भी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

बेगूसराय। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसको लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। वे मद्य निषेध को ले मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सूचना तंत्र को समृद्ध करने तथा मद्य निषेध के संबंध में आसूचना संकलन में चौकीदार के साथ-साथ पंचायत व ग्राम स्तर पर अन्य तंत्रों की भूमिका भी निर्धारित करने को कहा। डीएम ने विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, जीविका आदि के कम्युनिटी मोबिलाइजन की भूमिका में वृद्धि करने का निर्देश भी दिया। सभी एसडीओ एवं डीएसपी को विकास मित्रों के साथ, सभी एसडीओ को प्रखंड वार सीडीपीओ की उपस्थिति में सेविका तथा सभी बीडीओ को जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में कम्युनिटी मोबिलाइजर साथ नियमित अंतराल पर बैठक कर शराब से संबंधित अवैध कार्यों के संबंध में सूचना साझा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। मद्य निषेध अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध टोल फ्री नंबर 18003456268 एवं 18003415545 के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। विनष्टीकरण की कम प्रगति पर जताई नाराजगी :

समीक्षा के दौरान डीएम ने थानावार शराब विनष्टीकरण की समीक्षा की तथा विनष्टीकरण की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामले का त्वरित गति से निष्पादन करते हुए एक सप्ताह के अंदर आवश्यक प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

एसपी अवकाश कुमार ने एक से 26 नवंबर के दौरान मद्य निषेध की दिशा जिले के सभी थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा थानावार शराब विनष्टीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। थाना में अधिहरण के लिए लंबित वाहनों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 01 से 26 नवंबर के दौरान कुल 9519.425 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि 2598.64 लीटर शराब विनष्ट की गई। बैठक में सभी एसडीओ, डीएसपी, विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ, थानाध्यक्ष आदि शामिल हुए।