शंभू यादव हत्याकांड में मुखिया पति सहित पांच नामजद
शंभू यादव उर्फ लंगड़ा हत्या मामले में उसकी पत्नी रूबी देवी के फर्द बयान एवं दिए गए आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
बेगूसराय। शंभू यादव उर्फ लंगड़ा हत्या मामले में उसकी पत्नी रूबी देवी के फर्द बयान एवं दिए गए आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार रूबी देवी ने पति के निर्मम हत्या मामले में रघुनाथ पुर बरारी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के पति अजय यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चला रखी है। जल्द ही सभी नामजद अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वहीं अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि ग्रामीण हत्या का कारण शंभू यादव के साथ मुखिया पति के चल रहे मनमुटाव से जोड़ कर देख रहे है। लोगों का कहना है कि कभी शंभू यादव मुखिया पति का विश्वास पात्र कहलाता था। इस बीच शायद पंचायत योजना में हिस्सेदारी को ले कर दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया था। घटना की रात भी मुखिया के घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बांसबिट्टी परिसर में शंभू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच मुखिया पति एवं शंभू के बीच बकझक शुरू हो गई।