Move to Jagran APP

सर्वधर्म समभाव को ले साई भक्तों ने निकाली भव्य पालकी यात्रा

बेगूसराय। जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाए मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाय व साईं रहम नजर करना बचों का पालन करना जैसे कर्णप्रिय व प्रेरक भक्ति गीतों से साथ महाशिवरात्रि को मौके पर साई भक्तों ने शहर में भव्य साई पालकी यात्रा निकाली। मुंगेरीगंज स्थित संस्था के संस्थापक सह ट्रस्टी विजय महाराज के आवास से निकली पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई लाखो स्थित साई मंदिर पहुंची जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों से जहां शहर गुंजायमान रहा वहीं भक्त नाचते गाते व झूमते हुए पालकी यात्रा में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:09 AM (IST)
सर्वधर्म समभाव को ले साई भक्तों ने निकाली भव्य पालकी यात्रा

बेगूसराय। जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाए, मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाय व साईं रहम नजर करना, बच्चों का पालन करना जैसे कर्णप्रिय व प्रेरक भक्ति गीतों से साथ महाशिवरात्रि को मौके पर साई भक्तों ने शहर में भव्य साई पालकी यात्रा निकाली। मुंगेरीगंज स्थित संस्था के संस्थापक सह ट्रस्टी विजय महाराज के आवास से निकली पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई, लाखो स्थित साई मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों से जहां शहर गुंजायमान रहा, वहीं भक्त नाचते, गाते व झूमते हुए पालकी यात्रा में शामिल हुए।

loksabha election banner

इस संबंध में विजय महाराज ने बताया कि वर्ष 2014 से ही हर शिवरात्रि के अवसर पर साईं पालकी यात्रा का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी धर्म को एक धागे में पिरोकर मोहब्बत का संदेश देना है। साईं भक्त अमित जायसवाल ने बताया कि साईं पालकी यात्रा सुबह 8 बजे से मुंगेरीगंज से प्रस्थान कर ट्रैफिक चौक मुंगेरीगंज होते हुए कर्पूरी स्थान पहुंची, जहां बाबा साईं की मुलाकात महादेव से हुई। तत्पश्चात साईं पालकी नगर भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार से गुजरती हुई काली स्थान, चांदनी चौक, विष्णुपुर, खातोपुर चौक होते हुए साईं धाम मंदिर लाखो बेगूसराय पहुंची। बाबा साईं की दोपहर आरती के पश्चात भक्तगण के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें कि साई भक्त कंधे पर पालकी लेकर करीब 10 किलोमीटर की यह यात्रा पूरी करते है जिसमें महिलाएं, बूढे व बच्चे भी भाग लेते हैं। आयोजन में शंकर सिंह, दिनेश टिबड़ेवाल, सुनील, विनायक,अविनाश, संजय अंकुर, पंकज पासवान, किरण, सुबोध, बबलू पासवान, श्रवण गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, साधो सहनी, नम्रता की सहभागिता रही। वही इस पालकी में गौरव, निखिल, वैभव, कुन्दन झा, अनिल सिघानिया, नितेश रंजन समेत बड़ी संख्या में साईं भक्तों की उपस्थिति रही। इनसेट-

पालकी यात्रा ने किया नगर भ्रमण

संसू गढ़पुरा (बेगूसराय) महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को दुनही गांव में साईं बाबा की पालकी यात्रा का नगर भ्रमण बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जिसमें सबसे पहले दुनही गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पालकी रखा गया। उसके बाद विधि विधान से पूजा भजन कीर्तन आरती करके पालकी उठाई गई। यात्रा संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए बाबा हरिगिरी धाम पहुंची। पुन: शिव मंदिर प्रांगण पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस पुण्य कार्य में जिले से नगर परिषद के डिप्टी मेयर राजीव रंजन, नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सह संस्थापक राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, नंद किशोर महतो, चंद्र किशोर चौधरी, श्रीचंद्र दास, प्रशांत सिंह, पवन सिंह, मायाराम चौधरी, रेखा देवी, बिजली साव समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.