तालीमी मकरज शिक्षा स्वयं सेवक संघ की बैठक
बेगूसराय। बिहार राज्य तालीमी मकरज शिक्षा स्वयं सेवक संघ की बैठक बुधवार को लोहियानगर स्थित
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 07:23 PM (IST)
बेगूसराय। बिहार राज्य तालीमी मकरज शिक्षा स्वयं सेवक संघ की बैठक बुधवार को लोहियानगर स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाबा तरन्नुम ने कहा कि पिछले दिनों मदरसा शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठी जार्च की गई थी। परंतु, जन अधिकार पार्टी एवं युवा शक्ति द्वारा इसमें जबरन टोला सेवकों की पिटाई की बात कहते हुए राज्य सरकार के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत पुतला दहन और धरना प्रदर्शन किया गया है। हमारी संघ इसकी कड़ी शब्दों में ¨नदा करती है। बैठक में डॉ. हुलेस मांझी को महादलित आयोग का चेयरमैन बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मौके पर मो. तारिक अनवर, मो. अकबर, सुजीत रजक, रीता देवी, रानी कुमारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें