बीएमएस के नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
बेगूसराय सदर। भारतीय मजदूर संघ ने निवर्तमान महामंत्री के संगठन विरोधी बयान देने के कारण
बेगूसराय सदर। भारतीय मजदूर संघ ने निवर्तमान महामंत्री के संगठन विरोधी बयान देने के कारण उन्हें पद से हटाते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है। इसकी जानकारी देते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति को निरस्त कर नई कमेटी बनाई गई है।
वहीं, श्रमिक परिषद के महामंत्री परेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के राज्य उपाध्यक्ष व बेगूसराय के संगठन प्रभारी विजय कुमार ¨सह की उपस्थिति में बुधवार की शाम रिफाइनरी टाउनशिप में बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता भारतीय एकता केंद्र के अध्यक्ष शंकर शर्मा ने की। बैठक में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन श्रमिक विकास परिषद बरौनी रिफाइनरी, बिहार प्रदेश कोल अनलो¨डग मजदूर संघ बरौनी थर्मल, मजदूर एकता केंद्र बरौनी फर्टीलाइजर और बीएसएनएल की भारतीय टेलिकॉ एम्प्लाईज यूनियन सहित बिहार प्रदेश ग्रामीण स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता संघ, बिहार प्रदेश खेत मजदूर संघ, बिहार प्रदेश ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बीएमएस के वर्तमान जिलाध्यक्ष की शिथिलता एवं जिला मंत्री की संघ विरोधी कार्यों में लिप्त रहने एवं जिला मंत्री के कार्यशैली से संघ की छवि धूमिल होने के कारण सर्वसम्मित से उन्हें सम्मेलन होने तक के लिए संघ से अलग कर दिया गया है। इसकी जगह पर तदर्थ समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से वर्तमान कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं राजकिशोर ¨सह को कार्यवाहक जिला मंत्री बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।