चेरिया बरियारपुर के प्रमुख व उप प्रमुख ने एक साथ दिया इस्तीफा
बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर प्रखंड प्रमुख विनीता नूतन एवं उप प्रमुख पप्पु कुमार ने संयुक्त रूप से गुर
बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर प्रखंड प्रमुख विनीता नूतन एवं उप प्रमुख पप्पु कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को एसडीएम मंझौल दुर्गेश कुमार को अपने-अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। दोनों ने बताया कि वे एक बार फिर से चुनाव करवाना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने संयुक्त रूप से एसडीएम को त्याग पत्र सौंप दिया। ज्ञात हो कि विगत 25 अक्टूबर को एक तिहाई सदस्यों द्वारा प्रमुख के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर 10 नवंबर को बहस की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसको लेकर प्रखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था। इसके लिए बने दो धाराओं के बीच काफी रस्साकशी हो रही थी। लेकिन एकाएक राजनीति ने करवट ली और एक साथ दोनों ने संयुक्त रूप से इस्तीफा देकर चुनावी बिगुल फूंक दिया।