विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

By Edited By:
Published: Sun, 13 Mar 2016 09:19 PM (IST)

बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का बे

News Article Hero Image

बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का बेगूसराय जोनल स्तरीय मैच रविवार से गांधी स्टेडियम में शुरू किया गया। मैच का उदघाटन बीसीए के उपाध्यक्ष सह बेगूसराय जोन के पर्यवेक्षक नवीन जमुआर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय ¨सह ने बताया कि प्रथम मैच सुपौल और खगड़िया के बीच खेला जाना था। परंतु, खराब मौसम के कारण सुपौल की टीम समय पर बेगूसराय नहीं पहुंच सकी। जिस के कारण टीम अधिकारियों की सहमति के बाद खगड़िया और बेगूसराय के बीच मैच खेला गया। इस अवसर पर बेगूसराय क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, खगड़िया के सचिव सदानंद ¨सह, कप्तान कुंदन कुमार, बेगूसराय के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा आदि मौजूद थे। स्कारर्र एवं उदघोषक के रूप में प्रेमरंजन पाठक, पुष्पेश गर्ग, मो. शकील आदि मौजूद थे।