राजपा का चुनाव प्रचार वाहन जब्त
बेगूसराय। रविवार को बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहे एक बोलेरो को पुलिस ने जप्त कर लिय
बेगूसराय। रविवार को बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहे एक बोलेरो को पुलिस ने जप्त कर लिया है। इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र संख्या- 5 मकेश्वर पासवान द्वारा छौड़ाही ओपी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि छौडा़ही प्रखंड के मालपुर पंचायत के श्यामपुर गांव में बीडीओ राजदेव रजक व सीओ बीरबल वरुण के साथ नियमित जांच अभियान चला रहे थे। तभी बोलेरो संख्या बीआर 09 एच-3298 में राष्ट्रवादी जनता पार्टी का प्रचार करते पांच व्यक्ति आ रहे थे। रुकने का इशारा करने पर बोलेरो सवार चार व्यक्ति भाग खड़े हुए। वहीं एक व्यक्ति को वाहन के साथ पकड़ लिया गया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वाहन में मौजूद व्यक्ति ने चुनाव प्रचार से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। वहीं गाड़ी के ड्राइ¨वग लाइसेंस में अंकित नाम के बदले दूसरे व्यक्ति द्वारा वाहन को चलाते पकड़ा गया। बोलेरो समेत उसमें रखे राष्ट्रवादी जनता पार्टी का पांच पोस्टर, दो प्रचार बैनर, दो झंडा, दो लाउडस्पीकर सेट को जप्त कर गढ़पुरा थाना के सकरा रजौर निवासी वाहन मालिक विक्रम कुमार पिता चंद्रशेखर यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ बीरबल वरुण व बीडीओ राजदेव रजक ने बताया कि एक-एक प्रचार व अन्य वाहनों की जांच की जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छौडा़ही थानाध्यक्ष ¨मटू कुमार ¨सह मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही राष्ट्रवादी जनता पार्टी के प्रत्याशी राज किशोर यादव ने बताया कि प्रचार वाहन की अनुमति का कागजात उनके पास है। समय के अभाव के कारण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके हैं।