Move to Jagran APP

बखरी नपं की सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट प्रस्ताव पेश

बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की विशेष बैठक तैलिक वैश्य भवन में बुधवार की देर शाम हुई। वार

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 06:57 PM (IST)
बखरी नपं की सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट प्रस्ताव पेश
बखरी नपं की सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट प्रस्ताव पेश

बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की विशेष बैठक तैलिक वैश्य भवन में बुधवार की देर शाम हुई। वार्षिक बजट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पार्षद सरिता साह ने कहा कि नगर का सम्यक् विकास उनकी प्राथमिकता है। बजट में सभी वार्डों की चिता की गयी है। उन्होंने बजट को शहरी गरीबों के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि बजट में उनका खास ख्याल रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 108 करोड़ 89 लाख 61 हजार 10 रूपये का बजट प्रस्ताव सदन के पटल पर उपस्थापित करते हुए नगर लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि नगर पंचायत के स्लम एरिया में रहने वाले गरीबों को बजट में प्राथमिकता दिया गया है। 39 लाख 55 हजार 10 रूपये लाभ का बजट प्रस्तुत करते हुए लेखा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नगर सरकार की कुल प्राप्तियां 84 करोड़ 88 लाख 60 रूपये होंगी। जिनमें से 68 करोड़ 08 लाख 45 हजार राजस्व मद में प्राप्त होगा। वहीं 16 करोड़ 80 लाख 15 हजार पूंजीगत प्राप्तियां हैं। श्री आर्य ने बताया कि पूंजीगत व्यय में 05 करोड़ की राशि नपं के भूमि तथा 7 करोड़ की राशि भवन निर्माण पर खर्च की जायेगी। 9 करोड़ की राशि से कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा। जबकि ईंट सोलिग, मिट्टी भराई सहित अन्य सड़कों के निर्माण पर 6 करोड़ रूपये व्यय किये जायेंगे। इसके साथ ही 3 करोड़ की राशि से पुलियों का भी निर्माण किया जायेगा। वहीं 5 करोड़ की राशि से शहर में सीवरेज तथा 05 करोड़ ड्रेनेज पर व्यय होंगे। फर्नीचर, फिक्सचर, पेंटिग और विद्युत उपकरण पर 35 लाख खर्च होंगे। जबकि अन्य अंचल संपत्ति के लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्तमान परिसंपत्ति 68 लाख 16 हजार नपं के गोदाम में जबकि 10 लाख का फुटकर औजार मौजूद है। इसके साथ ही नपं के कर्मियों पर नगर सरकार मेहरबान हुई है। उनकी वर्दियों के लिए 2 लाख की राशि व्यय की जायेगी। जबकि पीएफ प्रशासन प्रभार मद में 1 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। अन्य फंडों के लिए अंशदान के रूप मे 8 लाख रूपये व्यय किये जायेंगे। बीते वर्ष 5 करोड़ 29 लाख 86 हजार 600 रूपये की प्राप्ति हुई थी। जबकि वर्तमान दिसंबर माह तक 16 करोड़ 99 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हो चुकी है। साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना में 20 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। राजस्व प्राप्तियों में, होल्डिग टैक्स से 10 लाख, वाटर टैक्स से 1 लाख, टॉवर टैक्स से 2 लाख, बस स्टैंड से 10 लाख, टैक्सी स्टैंड से 1 लाख की आय होगी। वहीं प्रोफेशनल टैक्स, जिसमें ट्रेड टैक्स भी शामिल है, से 25 लाख, अस्पतालों के पंजीकरण से 3 लाख तथा व्यवसायिक पंजीकरण शुल्क से 2 लाख की आय संभावित है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपस्कर को टैक्स से मुक्त रखा गया है। बजट में शहर के बेरोजगार युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना तथा दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन के तहत 2 करोड़ रूपये खर्च करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुदान की मांग की गयी है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान, उपमुख्य पार्षद संजय कुमार सिंह, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रवीण कुमार जय, रीता देवी, पार्षद आलम आरा, उमेश रजक, मंजू देवी, संगीता राय, माधुरी देवी, मो. सोहैल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.