सभी क्षेत्रों के विकास के लिए भाजपा प्रयत्नशील
(बेगूसराय) : आजादी के 70 वर्षों के बाद भी आधी आबादी प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष कर रही है परंतु, भाजप
(बेगूसराय) : आजादी के 70 वर्षों के बाद भी आधी आबादी प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष कर रही है परंतु, भाजपा के सत्ता में आने के बाद महिलाओं में विकास की आस जगी है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनैना देवी ने प्रखंड क्षेत्र के गो¨वदपुर-दो पंचायत स्थित फरछीवन दूध सेंटर के सभागार में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, भाजपा समाज के सभी वर्गों व सभी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय ने आगामी 2019 के आम चुनाव की तैयारी के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को मनोयोग से लग जाने की अपील की। मौके पर गो¨वदपुर-दो के मुखिया सह भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय एवं सिने अभिनेता अमिय कश्यप द्वारा सुनैना देवी को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर गो¨वदपुर-दो पंचायत की उप मुखिया मीरा देवी को मंसूरचक मंडल महिला मोर्चा का संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित सबसे बुजुर्ग महिला रेशमा देवी को सुनैना देवी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर झा, नीलम देवी, सुनैना चौधरी, शांति देवी, चंदन साह आदि मौजूद थे।