कुशवाहा छात्रावास कांड में एक आरोपी ने थाने में किया समर्पण
बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले में बीते 24 अक्टूबर को कुशवाहा छात्रावास में रहने वाले
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:32 PM (IST)
बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले में बीते 24 अक्टूबर को कुशवाहा छात्रावास में रहने वाले चार छात्रों के साथ अपराधियों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के एक आरोपी ने बुधवार को नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी पोखरिया निवासी निरंजन ¨सह का पुत्र राजन कुमार उर्फ छोटू बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू ने ही उक्त चारों लड़कों के पैर पर गोली चलाई थी। आत्मसमर्पण किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में अब तक नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें