Move to Jagran APP

ज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, सड़क जाम

छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बरदाहा गांव में दौलतपुर-मालीपुर सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दौलतपुर-मालीपुर पथ को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM (IST)
ज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, सड़क जाम

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बरदाहा गांव में दौलतपुर-मालीपुर सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दौलतपुर-मालीपुर पथ को जाम कर दिया।

loksabha election banner

मरने वाले की पहचान अमारी पंचायत के वार्ड नंबर 17 बरदाहा गांव निवासी 65 वर्षीय महेंद्र महतो थे। स्वजन ने बताया कि महेंद्र महतो शनिवार की सुबह छह बजे सो कर उठने के बाद दरवाजे पर निकले थे। कुछ देर बाद घर के पांच मीटर आगे सड़क किनारे महेंद्र महतो का सिर कुचला शव सड़क पर पड़ा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। तब स्वजन को घटना की जानकारी मिली। स्वजन का कहना था कि महेंद्र महतो प्रत्येक दिन सुबह उठने के बाद सड़क किनारे नित्य क्रिया के लिए जाते थे। अलसुबह घना कुहासा भी लगा हुआ था। आशंका है कि तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे सिर कुचलकर उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण जुट कर हंगामा करने लगे। स्वजन चीत्कार कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदाहा गांव में दौलतपुर-मालीपुर सड़क को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि मौत का कारण बने वाहन को पुलिस तुरंत खोज कर चालक को गिरफ्तार करे एवं मृतक के स्वजन को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही सीओ छौड़ाही विजय प्रकाश, जिला पार्षद प्रतिनिधि जय प्रकाश चौधरी बमबम, प्रखंड प्रमुख सतीश कुशवाहा, मुखिया उमेश शर्मा, भाजपा नेता रामकुमार वर्मा, छौड़ाही ओपी के एएसआइ सुभाष सिंह आदि के कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मृतक के स्वजन को विधि सम्मत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन देकर चार घंटा से चल रहे सड़क जाम को समाप्त कराया।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि उमेश शर्मा ने तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत चार हजार रुपये नकद स्वजन को दिया। इस संबंध में सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि स्वजन को घटना के संबंध में आवेदन देने को कहा गया है। पुलिस भी यूडी केस दर्ज कर अपना काम कर रही है। मुआवजा संबंधी आवेदन पर जल्द ही जांच उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.