नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला पदभार
बेगूसराय। नगर पंचायत बखरी के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रुप में राजेश कुमार पासवान ने शुक्रवार को अपन
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 01:11 AM (IST)
बेगूसराय। नगर पंचायत बखरी के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रुप में राजेश कुमार पासवान ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नए कार्यपालक पदाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य पार्षद ने स्वागत किया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्यालय में सभी तरह के कार्यों का निष्पादन करने में कर्मी की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को एक साथ लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों का समान रुप से विकास करेंगे। उन्होंने वार्ड पार्षदों से भी सहयोग की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें