Move to Jagran APP

मटिहानी मुखिया ने आठ सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

बेगूसराय। प्रखंड अंर्तगत मटिहानी-एक पंचायत की मुखिया रेखा ने व्यक्तिगत निधि से पंचायत के आठ सौ जरूरत

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 03:50 PM (IST)
मटिहानी मुखिया ने आठ सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
मटिहानी मुखिया ने आठ सौ जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

बेगूसराय। प्रखंड अंर्तगत मटिहानी-एक पंचायत की मुखिया रेखा ने व्यक्तिगत निधि से पंचायत के आठ सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राजेश ने की।

loksabha election banner

संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि कंबल वितरण का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा है। कंबल वितरण कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है। जिला पार्षद झुन्ना ¨सह ने कहा कि मुखिया द्वारा कंबल वितरण संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचायक है। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ललन कुमार ¨सह ने कहा कि एक तरफ मुखिया के रूप में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और व्यक्तिगत स्तर से कंबल वितरण करना काबिले तारीफ है। समारोह को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, पंचायत समिति संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोहर कुमार, पंसस ललन राय, रामाश्रय साह, विपिन ¨सह, शिक्षक सुनील कुमार, चंद्रशेखर पोद्दार, युवा नेता आमोद कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर कर्पूरी चौधरी, चुनचुन राय, चंदन राय, पूर्व उप मुखिया शंभू कुमार ¨सह, टिल्लु कुमार, वैद्यनाथ साह, सीमा देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.