मुखिया व एएनएम ने बगरस कल्याण समिति के सदस्यों को दी धमकी
बेगूसराय। बखरी प्रखंड के राटन पंचायत की मुखिया अहिल्या देवी और राटन उप स्वास्थ्य केंद्र बगरस की एएनए
बेगूसराय। बखरी प्रखंड के राटन पंचायत की मुखिया अहिल्या देवी और राटन उप स्वास्थ्य केंद्र बगरस की एएनएम रीना कुमारी द्वारा बगरस कल्याण समिति के सदस्यों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बगरस कल्याण समिति के सदस्यों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सदस्यों ने आवेदन में बताया कि पूर्व में उप स्वास्थ्य केंद्र बगरस की एएनएम से वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 के स्वास्थ्य संबंधी राशि के आय-व्यय के ब्योरे की मांग लिखित रूप से की गई थी। इस पर मुखिया व एएनएम ने ब्योरा नहीं देने की बात कह सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसा जेल भेजने की धमकी दी। सदस्यों ने उल्लेख किया कि स्वास्थ्य की राशि को मुखिया और एएनएम ने निकालकर बंदरबांट कर लिया। सदस्यों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी देते हुए आय-व्यय का ब्योरा नहीं देने पर भूख हड़ताल कर बखरी-खगड़िया मुख्य पथ जाम करने की चेतावनी दी है। वहीं, मुखिया अहिल्या देवी ने बताया कि कुछ राशि विकास के लिए निकाली गई है जो चापाकल रिपेयर और अन्य खर्च किए गए। इसका ब्योरा उप स्वास्थ्य केंद्र बगरस में उपलब्ध है जिसे बगरस कल्याण समिति को उपलब्ध करा दिया जाएगा।