जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में आंदोलन का निर्णय
बेगूसराय : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा के सचिव मंडल की बैठक कर्मचारी
बेगूसराय : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा के सचिव मंडल की बैठक कर्मचारी महासंघ के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने की। अपने संबोधन में आशा ने कहा कि 2211 शीर्ष की महिलाओं को 12 से 18 माह तक एवं 2210 शीर्ष के कर्मियों का वेतन कई माह से लंबित है। इसके लिए आंदोलन भी किया गया। लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला। शीघ्र मांगें नहीं मानी गई तो 24 सितंबर को धरना, प्रदर्शन एवं घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में अध्यक्ष के अलावा संयोजक लव कुमार,रीणा कुमारी, कल्याणी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,काली कांत साह, रेणु कुमारी, उषा कुमारी, पुनम कुमारी, उमा कुमारी,रजनी कुमारी, ज्योति कुमारी शांति कुमारी, रानी कुमारी सहित अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।