54 फीट की कांवर के साथ श्रद्धालु फिर चले मटेश्वर स्थान
बेगूसराय। मल्हीपुर-छर्रापट्टी गंगा राजघाट से सहरसा जिले के दर्जनों कांवरिया एक बार पुन: शुक्रवार को
बेगूसराय। मल्हीपुर-छर्रापट्टी गंगा राजघाट से सहरसा जिले के दर्जनों कांवरिया एक बार पुन: शुक्रवार को 54 फीट लंबे कांवर के साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित मटेश्वर धाम को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। चारों तरफ शिव-शिव की गूंज से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा। कांवर के साथ चल रहे सहरसा जिले के खजुरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव, गायिका सह शिक्षिका नीलू झा, रामाधार ¨सह, कौशल ¨सह, दिनेश शर्मा, उमेश पासवान, गोलू सहित कई कांवरियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी शुक्रवार को कांवरिये विशाल कांवर जो शिव एवं अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों से सुसज्जित है, लेकर गंगा राज घाट पर स्नान पूजा उपरांत जल लेकर प्रस्थान किए। विशाल कांवर के जल को रविवार को बाबा मटेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा। इधर मल्हीपुर छर्रापट्टी गंगा घाट मेला कमेटी के सदस्य शिकंदर यादव, राजेंद्र बाबा, फोगेंद्र बाबा, अजय कुमार भारती, अरुण कुमार, अमित कुमार, स्लोगन यादव, अनिल, रणवीर, रणजीत, नरेश यादव, गणेश यादव, विकास यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता कांवर के साथ कांवरियों की सुरक्षा, सुविधा प्रदान करते हुए हीराटोल एनएच 31 तक साथ-साथ नाचते गाते चले। इस अवसर पर गायिका नीलू झा के शिव नचारी पर श्रद्धालु झूमते रहे। बताते चलें कि कुछ ही दिन पूर्व सहरसा जिले के ही हजारों कांवरिये द्वारा 162 फीट लंबा कांवर के साथ गंगा राजघाट से मटेश्वर स्थान के लिए जलाभिषेक को प्रस्थान किया था।