यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों को करें चिह्नित, होगी कार्रवाई
बेगूसराय। बलिया प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभा ...और पढ़ें

बेगूसराय। बलिया प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभा भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट व चौकीदार की बैठक की। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुधीर कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के चौकीदार के सहयोग से कमजोर मतदाता के परिवार, टोला, पंचायत को चिन्हित करने को कहा। बीडीओ ने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को डराने, धमकाने वाले मतदाताओं के परिवार के मुखिया व गृह संख्या को भी चिन्हित करें। मतदाताओं को डराने, धमकाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें ताकि वैसे असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई मतदान से पूर्व किया जा सके, ताकि मतदाता मतदान के दिन निर्भिकतापूर्वक मतदान कर सके। जिससे स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य संपन्न हो सकें। बताते चलें कि बलिया प्रखंड में चुनाव अंतिम चरण 12 दिसंबर को होगा। बैठक में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चंद्रदेव सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार, मो. नासीर, नकुल कुमार, रविश कुमार सहित सभी मजिस्ट्रेट व चौकीदार, दफादार मौजूद थे। संवीक्षा में सात अभ्यर्थियों का नामांकन रद
मटिहानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार के दिन प्रखंड मुख्यालय में अभ्यर्थियों द्वारा कराए गए नामांकन की संवीक्षा की गई। जिसमें वार्ड सदस्य पद के तीन एवं पंच पद के चार अभ्यर्थियों का नामांकन तकनीकी कारणों के कारण रद कर दिया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि रामदीरी पंचायत चार के वार्ड नंबर छह से प्रत्याशी बने ममता देवी का नामांकन जाति प्रमाण पत्र सही नहीं रहने के कारण रद किया गया। वहीं मटिहानी पंचायत एक से वार्ड नंबर 19 के अभ्यार्थी विष्णु देव ठाकुर के प्रस्तावक की उम्र कम होने के कारण उनका भी नामांकन रद किया गया। दरियापुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ से अभ्यर्थी राधिका देवी के प्रस्तावक की उम्र कम रहने के कारण उनका भी नामांकन रद किया गया। उन्होंने बताया कि पंच पद के चार अभ्यर्थियों का नामांकन रद हुआ है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मुखिया पद पर 119, सरपंच पद पर 74, पंचायत समिति सदस्य पद पर 107, वार्ड सदस्य के पद पर 789, पंच के पद पर 344 प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया। उन्होंने बताया कि नाम वापसी एक नवंबर, मतदान की तिथि 24 नवंबर एवं मतगणना की तिथि 26 एवं 27 नवंबर निर्धारित है।
