बरौनी बाइपास स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : राजवाड़ा स्थित बरौनी जंक्शन पर रेलयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधा
संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय) : राजवाड़ा स्थित बरौनी जंक्शन पर रेलयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। लगभग नौ सौ मीटर लंबे प्लेटफॉर्म पर मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर में ही शेड लगे हुए हैं। नतीजतन ठंड का मौसम हो या चिलचिलाती गर्मी, रेलयात्रियों को खुले आसमान के नीचे ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर रेलयात्रियों को बैठने की सुविधा भी नाममात्र ही है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बना शौचालय का तो आलम है कि गंदगी के कारण कोई भी रेलयात्री उसका उपयोग करना नहीं चाहते हैं। मजबूरन उन्हें पे एंड यूज शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है।
रेलवे ट्रैक पर गंदगी के बजबजाती रहती है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने वाले रेलयात्रियों को नाक पर रूमाल रख कर जाना पड़ता है। एक ओर जहां पूरे देश में स्वच्छता अभियान का ¨ढढोरा पीटा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उक्त स्टेशन के इर्द गिर्द कूड़े-कर्कट का अंबार सहज ही देखा जा सकता है। यहां पर रेलयात्रियों को पीने के लिए पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बंद बोतल पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जबकि यहां से प्रतिदिन लगभग सात से आठ सौ रेलयात्री विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट लेते हैं। जिससे लगभग 60-70 हजार रुपये रेल राजस्व की प्राप्ति होती है। कुछ महीने पूर्व यहां पर रेलयात्रियों के लिए आरक्षण की भी सुविधा की गई थी। परंतु लाइन स्टेंडर्ड ब्रस्ट करने के कारण एवं सिग्नल विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं करने के कारण मामला खटाई में पड़ गया। यहां पर बु¨कग क्लर्क के नाम पर महज तीन कर्मी ही कार्य कर रहे है। टीसी के नहीं रहने के कारण हमेशा प्लेटफॉर्म पर शरारती तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर पूछताछ कार्यालय का भी अभाव है। जिससे रेलयात्रियों को ट्रेन संबंधी जानकारी लेने में कठिनाई होती है।