जदयू की 145 सदस्यीय जिला कमेटी गठित
बेगूसराय। जिला जनता दल की सांगठनिक मजबूती के लिए भारी-भरकम जिला कमेटी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जिला अध्यक्ष ने जदयू कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जारी की है। जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि अध्यक्ष सहित कुल 145 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
बेगूसराय। जिला जनता दल की सांगठनिक मजबूती के लिए भारी-भरकम जिला कमेटी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जिला अध्यक्ष ने जदयू कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जारी की है। जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि अध्यक्ष सहित कुल 145 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिले के सभी इलाके से जिला कमेटी में जगह दिया गया है, जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 23 महासचिव, 56 सचिव, 45 कार्यकारिणी, एक कार्यालय प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस नई कमेटी में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का समन्वय के साथ नई कमेटी बनाई गई है, जिसमें सभी वर्ग के अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, सवर्ण, महिला को जोड़कर जिला कमेटी, जिला कार्यकारिणी बनाई गई है। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यालय प्रभारी सुमित कुमार, प्रधान प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह उर्फ धनकु को बनाया गया है।
जबकि उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रामनारायण सिंह, रामराज महतो, धर्मेंद्र पटेल, मो. जिया उल्लाह, गंगा यादव, अशोक कुमार सिंह, रामनंदन पासवान, रामसंजय सिंह, रानी देवी, रामनरेश सिंह, एहतेशामुल हक अंसारी, रामपुकार महतो, मो. अब्दुल्ला, शांति देवी, मो. इब्राहिम को बनाया गया है।
वहीं महासचिव अलका उर्वशी, नंद कुमार सिंह, रविद्र निराला, अशोक कुमार सिंह, अरविद पटेल, इंद्रजीत चंद्रवंशी, हरिनंदन कुमार, अरुण प्रसाद सिंह (गांधी), उपेंद्र सिंह, नरेश यादव, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार राय, मृत्युंजय कुमार, भागीरथ महतो, प्रशांत कुमार देव, कलावती देवी, अर्चना कुमारी, सुनील चौधरी, कपिलदेव राय, मो. मंजूर आलम, चंद्रमौली राय, मो. आजाद, विकास कुमार को बनाया गया है।
जबकि सचिव राजीव कुमार सूरज, विवेक सिन्हा, अजय पासवान, अमरेंद्र कुमार सिंह, गंगा चौधरी, उमेश प्रसाद कुशवाहा, तेतर सहनी, मनोहर महतो, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार राय, रेखा पासवान, चिरंजीवी कुमार, राहुल कुमार सिंह, नाथो रजक, सुरेश तांती, दिलीप पासवान, फूल कुमारी, मो. रजी अहमद, अरविद कुमार, अजय महतो, गीता देवी, शांति देवी, कल्पना कुमारी, अमिता देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, विजय मालाकार, मनीष शर्मा, विरजू चंद्रवंशी, राज कुमार राय, डा. बौयेलाल को बनाया गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में असमतुल्ला बुखारी, अरविद महतो, चम्पा देवी, प्रो उमाकांत यादव, रामप्रवेश सिंह, केशरी नंदन मिश्र, अशर्फी राम, रामसुंदर कुशवाहा, प्रमोद चौरसिया, दिलीप कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, राजू मेहता, मृत्युंजय पोद्दार, जवाहर सिंह को रखा गया है।
संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष के साथ मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार, श्याम बिहारी वर्मा, अरुण महतो, उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल, कार्यालय प्रभारी सुमित प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार, मीडिया सेल अध्यक्ष कुंदन पिटू, शिक्षा प्रकोष्ट अध्यक्ष रजनीश झा उपस्थित थे।