एसपी ने किया बछवाड़ा थाने का औचक निरीक्षण
बेगूसराय। जिले के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने गुरुवार को बछवाड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:47 PM (IST)
बेगूसराय। जिले के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने गुरुवार को बछवाड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यप्रणाली व विभिन्न पंजी की भी जांच की। उन्होंने थाना में पदाधिकारी व अन्य कर्मियों के स्वीकृत बल व कार्यरत बल के संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष राकेश कुमार को थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने व अपराध रोकथाम को लेकर चुस्त-दुरुस्त रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सघन छापेमारी अभियान चलाकर फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने व थाने में लंबित कांडों की प्रगति प्रतिवेदन ससमय न्यायालय को समर्पित करने का आदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें