नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट बिहार जोन-3 का आगाज
बेगूसराय। उत्तर बिहार डीएवी का नेशनल स्पोर्ट्स क्लास मीट-3 सोमवार से बीएमपी-8 के मैदान में शुरू हुआ। इसका उदघाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने किया। 14 से 16 अक्टूबर तक चलने वाली इसे क्लस्टर मीट में सूबे के विभिन्न जिलों से करीब दो हजार खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं।

डीएवी इटवा की प्राचार्य शांति सिंह ने बताया कि प्रथम दिन 15 सौ मीटर की दौड़ में डीएवी सिवान की खुशबू ने प्रथम, डीएवी दरभंगा की सोनम ने द्वितीय, डीएवी इटवा बेगूसराय की अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर की दौड़ में डीएवी समस्तीपुर के विजय कुमार प्रथम, वहीं के विजय कुमार द्वितीय एवं डीएवी महाराजगंज के शुभम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। शॉर्टपुट फाइनल में डीएवी पूर्णिया की शाहिजा सत्या प्रथम, डीएवी महाराजगंज की अंजलि सिंह द्वितीय एवं डीएवी दरंभंगा की आर्या तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वप्रथम अतिथियों ने झंडोत्तोलन कर मशाल रौशन किया। तत्पश्चात डीएवी के बच्चों द्वारा डीएवी गान प्रस्तुत किया। मौके पर दिल्ली डीएवी सीएमसी के कोषाध्यक्ष एमसी शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक यूएस प्रसाद, जोन-ए के केके सिंह, एआरओ बिहार जोन डी आर राय, विहार जोन-एच नीरज कुमार सिंह, वीके पाठक सहित अन्य मौजूद थे।