विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्रों को दिया जाएगा दोपहर का भोजन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 11:16 PM (IST)

बेगूसराय। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को महंत सुखराम दास उच्च विद्यालय के हाल में प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्रों को दिया जाएगा दोपहर का भोजन
प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्रों को दिया जाएगा दोपहर का भोजन

बेगूसराय। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को महंत सुखराम दास उच्च विद्यालय के हाल में प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सभी योजनाओं की राशि का आवंटन, उपलब्धता एवं अनुश्रवण सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सेवा के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना भी केंद्र प्रायोजित योजना में आता है। इसका क्रियान्वयन पीएफएमएस के माध्यम से किया जाना है। इसमें राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति, पटना सिग्नल नोडल एजेंसी की भूमिका अदा करेगा। सिग्नल नोडल एजेंसी राज्य के किसी वाणिज्यिक बैंक में एसएनए एकल केंद्रक का खाता खोलेगा और उसी वाणिज्यिक बैंक में सभी जिला एवं विद्यालय शिक्षा समितियों का अलग-अलग शून्य अवशेष का खाता खोला जाएगा। अपने राज्य एवं जिला के लिए एचडीएफसी बैंक नामित वाणिज्यिक बैंक है, जहां खाता खोलने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

प्रधानाध्यापकों को पीएफएमएस अंतर्गत विद्यालय में बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए क्या-क्या करने की आवश्यकता है, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस योजना में बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ पोषण भी सुनिश्चित किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत निर्धारित अवधि में छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में मदद मिलेगी तथा सभी बच्चे प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करेंगे। सरकारी विद्यालयों में पूर्व से संचालित मध्याह्न भोजन योजना का समायोजन इस योजना में कर लिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सुशील कुमार ने किया। प्रशिक्षक एमडीएम प्रखंड साधन सेवी परवेज आलम एवं मास्टर ट्रेनर सुमन कुमार थे।