यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोल्ड मेडलिस्ट कैसर रेहान का घर वापसी पर स्वागत
बेगूसराय। थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश का नाम रौशन करने वाले एआइएसएफ के बरौनी अंचल ...और पढ़ें

बेगूसराय। थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश का नाम रौशन करने वाले एआइएसएफ के बरौनी अंचल अध्यक्ष व ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान व मो. सलमान का बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्टेशन से संगठन के जिलाध्यक्ष सजग सिंह के नेतृत्व में पूरे बेगूसराय का भ्रमण करते हुए दोनों को पार्टी ऑफिस लाया गया। जहां दोनों खिलाड़ियों ने कॉमरेड चंद्रशेखर बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया।
एआइएसएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा ने स्वागत करते हुए कहा कि हमारा संगठन बेहतर शिक्षा के लिए तो लड़ ही रहा है, साथ ही खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। जिला अध्यक्ष सजग सिंह ने कहा कि यह संगठन के लिए गर्व की बात है कि आज संगठन के एक सिपाही ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिदुस्तान का नाम रौशन किया है। मौके पर एआइएसएफ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जीडी कॉलेज छात्रसंघ महासचिव अमरेश कुमार, सत्यम भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, रोशन कुमार, शाहरुख, मुकेश, मुरारी, राजा, इंजमाम, दीपक सहित दर्जनों छात्र नौजवान मौजूद थे।
